श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खरसिया।
श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं ट्रस्टी के स्वागत से हुई, इसके बाद तिरंगे को सलामी दी गई और दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय पर्व की औपचारिक शुरुआत हुई।

स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत और नृत्य से माहौल देशभक्ति से भर दिया। विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रेरणादायक भाषणों में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में ट्रस्टी, प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई और अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर शिक्षा और देशभक्ति से जुड़ी जानकारियों का भी सुंदर प्रस्तुतीकरण किया।

अंत में ट्रस्टी और प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।

आज के कार्यक्रम में ट्रस्टीगण में गिरधर गुप्ता मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल प्रेसिडेंट , संजय अग्रवाल सुनील अग्रवाल मनोज अग्रवाल मनोज अग्रवाल सुशील अग्रवाल अतिथियों में बजरंग अग्रवाल अमित अग्रवाल स्कूल प्राचार्य सूरज चतुर्वेदी सहित टीचर्स बच्चे अभिभावक सभी उपस्थित रहे

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!