खरसिया (रायगढ़)। थाना खरसिया अंतर्गत ग्राम चपले में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र ने गेट लगाने से रोकने के दौरान विवाद कर चाकूबाजी कर दी। घटना में कमल प्रसाद पटैल गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से दोनों को 03 सितम्बर 2025 तक न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
यह है पूरा मामला
प्रार्थीया विमला पटैल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मकान चपले डीपापारा में है। 18 अगस्त को उसका पति पुरूषोत्तम पटैल और जेठ कमल प्रसाद पटैल मकान के मुख्य द्वार पर गेट लगवा रहे थे। तभी पड़ोसी ओमशंकर पटैल और उसके पिता जोहितराम पटैल मौके पर पहुंचे और गेट लगाने से मना करने लगे।
विवाद बढ़ने पर जोहितराम ने अपने बेटे ओमशंकर को उकसाया कि “इन्हें जान से खत्म कर दो।” इसके बाद ओमशंकर दुकान से चाकू लेकर आया और कमल प्रसाद के पेट में वार कर दिया। हमले से कमल प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए और उनके पेट से खून बहने लगा, साथ ही आंतें भी बाहर निकल आईं।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। मौके से खून से सना मलबा एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। आरोपी ओमशंकर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी (1) ओमशंकर पटैल (उम्र 33 वर्ष) और (2) जोहितराम पटैल (उम्र 61 वर्ष) को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को भी दी गई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें 03 सितम्बर 2025 तक न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े,प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन , आरक्षक संजय मिंज एवं टीम की प्रमुख भूमिका रही
आरोपी ओमशंकर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया गया
आरोपी
(1) ओमशंकर पटैल (उम्र 33 वर्ष)
(2) जोहितराम पटैल (उम्र 61 वर्ष)
को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को भी दी गई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें 03 सितम्बर 2025 तक न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े,प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन , आरक्षक संजय मिंज एवं टीम की प्रमुख भूमिका रही

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply