बारिश से वार्ड 3 की गलियों में पानी जमा, काई और फिसलन से परेशानी – सूचना मिलते ही नगरपालिका ने की त्वरित कार्रवाई

🌧️ बारिश से वार्ड 3 की गलियों में पानी जमा, काई और फिसलन से परेशानी – सूचना मिलते ही नगरपालिका ने की त्वरित कार्रवाई

खरसिया। वार्ड क्रमांक 3 की गलियों में लगातार बारिश के कारण पानी भर गया था। लंबे समय तक पानी रुकने से जगह-जगह काई जम गई और फिसलन की स्थिति पैदा हो गई। इस वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक़्क़तें आ रही थीं और कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी।

सूचना मिलते ही नगरपालिका हरकत में

आज जब इस समस्या की जानकारी नगरपालिका को दी गई तो तत्काल सफाई कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई।सबसे पहले नालियों की सफाई कर पानी निकासी की व्यवस्था की गई।जमा काई और गंदगी को साफ कराया गया।फिसलन खत्म करने के लिए गलियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

👏 वार्डवासियों ने जताया आभार

समय पर की गई इस कार्रवाई से गलियों की फिसलन दूर हो गई और आवागमन सुचारु हो गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!