उरला पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
रायपुर। थाना उरला पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 58 पौव्वा देशी प्लेन शोले मदिरा शराब बरामद की है, जिसकी मात्रा 10.440 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत करीब ₹4,640 बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उरला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मठपारा बीरगांव स्थित काली मंदिर पीपल पेड़ के नीचे एक महिला सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री हेतु खड़ी है। महिला प्रआर प्रमिला कुंजाम व हमराह प्रआर नमेलाल यादव की टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी महिला को पकड़ा।पूछताछ में महिला ने अपना नाम पुन्नी मरकाम पति स्व. मोटू मरकाम, उम्र 43 वर्ष, निवासी एएचपी कॉलोनी, थाना उरला, जिला रायपुर बताया। उसके पास से शराब जप्त कर थाना उरला में अपराध क्रमांक 262/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी महिला को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply