वार्ड क्रमांक 08 क्षेत्र की महिला को सम्मानजनक स्थिति दिलाने में चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी एवं पार्षद राधे राठौर का सराहनीय योगदान
खरसिया। दिनांक 28 अगस्त 2025।खरसिया पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को वार्ड क्रमांक 08 क्षेत्र में एक महिला असहज व शर्मिंदगी की स्थिति में मिली। उसके शरीर पर न होने के कारण वह बेहद परेशानी में थी और राह चलते लोग भी स्थिति को देखकर असमंजस में थे। यह परिस्थिति महिला की गरिमा और सुरक्षा दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण थी।ऐसे में आरक्षक साविल चंद्रा ने इसकी सूचना तत्काल चौकी प्रभारी अमित तिवारी को दी सूचना पर प्रभारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद राधे राठौर को स्थिति से अवगत कराया। पार्षद ने बिना देर किए इस मामले को वार्डवासियों तक पहुँचाया। इसके बाद जयप्रकाश राठौर ने अपनी पत्नी अनुराधा राठौर को जानकारी दी। अनुराधा राठौर तुरंत आगे आईं और विक्षिप्त महिला को कपड़े पहनाकर उसकी गरिमा को वापस दिलाया। इसके पश्चात देर रात महिला को चौकी में सुरक्षित लाकर उसके परिजनों का पता कर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
महिला की गरिमा की रक्षा करने वाली इस मानवीय पहल को देखते हुए चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ने अनुराधा राठौर को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा –“महिलाओं का सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में समाज को यह ध्यान रखना चाहिए कि महिला की इज्जत और गरिमा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक-दूसरे के लिए खड़े हों।
”समाज को सीख
इस घटना ने न केवल पुलिस और पार्षद की सजगता को दिखाया बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया कि ऐसी स्थिति में केवल देखने या वीडियो बनाने की बजाय मदद करनी चाहिए।
1. अगर कभी किसी महिला को ऐसी असहज परिस्थिति में देखें तो तुरंत पुलिस या जनप्रतिनिधियों को सूचना दें।
2. भीड़ इकट्ठा करने या हंसी-मज़ाक करने की बजाय संवेदनशील होकर महिला की गरिमा की रक्षा करें।
3. घर की महिलाएँ, जैसे अनुराधा राठौर ने किया, ऐसे मौकों पर आगे बढ़कर बहन-बेटी समान समझकर मदद करें।
4. समाज का हर नागरिक यह सुनिश्चित करे कि कोई भी महिला अकेले अपमानजनक स्थिति का शिकार न हो।
स्थानीय प्रतिक्रिया
स्थानीय लोगों ने भी चौकी प्रभारी अमित तिवारी, पार्षद राधे राठौर तथा जयप्रकाश राठौर एवं उनकी धर्मपत्नी अनुराधा राठौर की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जब पुलिस, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मिलकर काम करते हैं तो न केवल कानून व्यवस्था सुदृढ़ होती है बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की भी मिसाल कायम होती है।
इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक अमित तिवारी एवं चौकी पुलिस टीम के सक्रिय आरक्षक साविल चंद्रा की विशेष भूमिका रही है

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply