रक्त – यह वो अनमोल उपहार है जिसे कोई प्रयोगशाला तैयार नहीं कर सकती और न ही कोई मशीन इसका विकल्प दे सकती है। दुर्घटना हो, बड़ी सर्जरी हो, थैलेसीमिया या डेंगू जैसे रोग – हर परिस्थिति में रक्त ही जीवन रक्षक बनता है।
खरसिया नगर में एक ऐसा शख्स है जो बिना किसी स्वार्थ के दिन-रात जुटा हुआ है, ताकि हर जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके। यह सेवा न पूरी तरह नि:शुल्क है, न ही इसमें किसी प्रकार का भेदभाव होता है। उनका केवल एक ही मकसद है –“किसी की जिंदगी बचाना।”
लोकेश गर्ग: रक्तदान की राह के सच्चे साथी
लोकेश का कहना है कि भले ही सोशल मीडिया पर रक्तदान अभियान तेज़ी से चलाए जाते हों, लेकिन जब असल में किसी को रक्त की जरूरत पड़ती है तो बहुत कम लोग सामने आते हैं।लोग कई भ्रांतियों से ग्रसित रहते हैं – जैसे रक्तदान से कमजोरी आ जाती है, बार-बार आदत लग जाएगी या स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। जबकि सच ये है कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने में आसानी से रक्तदान कर सकता है। यह शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि लाभकारी साबित होता है।
अकेली जंग, समाज के लिए संदेश
लोकेश गर्ग बिना किसी सरकारी मदद और बिना बड़े प्रचार के, अकेले ही इस नेक काम को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन यह संघर्ष हमेशा तभी तक संभव है जब समाज के लोग भी कदम से कदम मिलाकर साथ खड़े हों।
युवाओं को आगे आना होगा
जरूरत इस बात की है कि विशेषकर युवा रक्तदान को अपनी जिम्मेदारी समझें। अगर हर व्यक्ति साल में सिर्फ दो बार रक्तदान कर दे, तो रक्त की कमी जैसी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।
संदेश
👉 अगर आप स्वस्थ हैं, 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं और दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प रखते हैं – तो आगे बढ़िए।
👉 एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी का संबल बन सकता है।
👉 आपका रक्त किसी के घर का दिया फिर से जला सकता है।“रक्तदान महादान है, यह केवल सेवा नहीं बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल है।”
✍️ रक्त संयोजक – लोकेश गर्ग (खरसिया)







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply