खरसिया पुलिस की कार्रवाई: 185 एमवी एक्ट में आरोपी न्यायालय में पेश
SSP शशिमोहन सिंह एवं एएसपी अनिल सोनी के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस लगातार सख्त नजर आ रही है।
इसी कड़ी में एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
मौके पर ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी के खिलाफ 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।खरसिया पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply