तमनार पुलिस की दबिश : कसडोल में छापा, 20 लीटर महुआ शराब बरामद – आरोपी हवालात में


🚨 Raigarh Police

रायगढ़, 16 सितंबर।
तमनार थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर एक और कड़ा प्रहार किया है। ग्राम कसडोल में की गई दबिश में पुलिस ने 20 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त करते हुए आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा।

थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को खुफ़िया तंत्र से सूचना मिली थी कि कसडोल निवासी रामेश्वर साहू अपने घर से अवैध शराब बेच रहा है। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने टीम गठित कर छापा मारा। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग निकले, जबकि घर मालिक ने खुद को रामेश्वर साहू पिता स्व. हलधर साहू, उम्र 59 वर्ष निवासी बस्तीपारा कसडोल बताया।

तलाशी में रामेश्वर साहू ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। घर की बाड़ी में छिपाकर रखी गई दो प्लास्टिक बोरियों से 10-10 लीटर भरे सफेद जरीकेन बरामद हुए। कुल 20 लीटर शराब की कीमत लगभग चार हजार रुपये आँकी गई है। साथ ही मौके से बिक्री की 200 रुपये नकद राशि भी जब्त की गई।

निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर की तेज़ी और पैनी नज़र से यह कार्रवाई संभव हो सकी। उनके नेतृत्व में लगातार हो रही दबिशों से अवैध शराब माफ़ियाओं में खौफ का माहौल है।

आरोपी रामेश्वर साहू के खिलाफ थाना तमनार में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही की गई।

इस अभियान में एएसआई सुरूति सिदार, आरक्षक मनोहर मिंज, शशिभूषण उरांव और आनंद कुजूर की अहम भूमिका रही।


NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!