एसडीओपी प्रभात पटेल के साथ थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू की रात्रि पैदल पेट्रोलिंग
खरसिया , खरसिया में लगातार अपराधों में गिरावट इसकी वजह है खरसिया पुलिस और प्रशासन की सक्रियता । एसडीओपी प्रभात पटेल की निष्पक्ष और निर्भीक कार्यशैली से खरसिया में अपराधों में गिरावट आई है साथ ही उन्होंने अपनी टीम को सदैव सजग और सक्रिय भी रखा है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश अनुसार रात्रि गश्त को अधिक प्रभावशील बनाने की दिशा में रात्रि पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है । इसी क्रम में खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल एवं थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने रात्रि पैदल पेट्रोलिंग की , उन्होंने समस्त नगर में पैदल घूम घूम कर नजर रखी और अपराधिक प्रवृत्ति और संदिग्ध लोगों को कड़ी समझाइश देते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया। रात्रि गश्त के दौरान अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नज़र के प्रभाव से अपराधियों में डर का माहौल व्याप्त है और आम जनता को सुरक्षा की भावना महसूस हुई ।
बता दे कि शहर की प्रमुख चौक चौराहों ,गली, नुक्कड़, बैंक, ज्वैलरी शॉप , दुकानों, हॉस्पिटल्स , सभी आवश्यक जगहों के साथ गली गली पर पुलिस की पैनी नजर बनी है जिससे खरसिया में अपराध का ग्राफ गिरता नजर आ रहा है ।
एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया की शहर वासियों एवं लोगों की सुरक्षा के लिए हम सदैव सजग और सक्रिय है , किसी भी प्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में संदिग्ध व्यक्तियों पर अगर लोगों को शक होता हो तो तुरंत थाने को या जैसा संभव हो व्यक्तिगत हमे तुरंत सूचित करें ।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply