SDOP प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और लक्ष्मी नारायण राठौर की पहल—जोंबी चौकी पुलिस ने स्कूली बच्चों को बनाया जागरूक

जोंबी चौकी पुलिस ने छात्रों को दी साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी

एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर का सराहनीय प्रयास

खरसिया, 19 सितम्बर 2025।खरसिया थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाली जोंबी चौकी पुलिस ने क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खम्हार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध और यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग और ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी।महिला संबंधी अपराधों पर बोलते हुए उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा की घटना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। सरकार एवं पुलिस विभाग ने महिला सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर और योजनाएँ शुरू की हैं, जिनका लाभ लेने की जानकारी भी छात्रों को दी गई।

यातायात नियमों की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी ने बच्चों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और नाबालिग अवस्था में वाहन न चलाने जैसी महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इससे सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

यह पूरा कार्यक्रम एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

जोंबी चौकी का सराहनीय योगदान

खरसिया क्षेत्र में स्थित जोंबी चौकी हमेशा अपनी सक्रियता और जनता के बीच बेहतर पुलिसिंग के लिए जानी जाती है। चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता फैलाने में जोंबी चौकी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम न केवल अपराध नियंत्रण में सफल रही है बल्कि समय-समय पर ग्रामीणों और छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना जगाने का भी कार्य कर रही है।

विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्रों ने जोंबी चौकी पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में अनुशासन, सुरक्षा और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!