नहरपाली में पुलिस का छापा, 20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार – अवैध कारोबारियों में हड़कंप

नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस का छापा, 20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार – अवैध कारोबारियों में हड़कंप

रायगढ़, 19 सितंबर।एसपी दिव्यांग पटेल एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में भूपदेवपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नहरपाली में दबिश देकर एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।20 लीटर महुआ शराब बरामदसूचना के आधार पर की गई छापेमारी में नहरपाली निवासी ममता चौहान (पत्नी राजू चौहान, उम्र 35 वर्ष) के कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाले 4 जरीकेन में भरी कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब बनाने में उपयोग होने वाले तीन एल्युमिनियम गंजी भी पुलिस ने जप्त किए।

अदालत में पेश, भेजी गई रिमांड पर

भूपदेवपुर पुलिस ने जब्त शराब व बर्तनों को जप्त कर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59-क के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया।

कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम इस छापेमारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के साथ प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, सुरेंद्र ठाकुर, आरक्षक कृष्ण कुमार वारेन और महिला आरक्षक गौरी सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी हाल में जिले में अवैध शराब का व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!