खरसिया विकासखंड के ग्राम छोटे जामपाली एवं तेंदुमुड़ी सहित आस-पास के क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित जय माँ घांठादाई समिति नवरात्रि दशहरा मेला का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने सर्वप्रथम माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना कर पूरे क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
मंच से संबोधित करते हुए विधायक उमेश पटेल ने कहा—
“माँ घांठादाई की कृपा से ही यह धरती हरी-भरी और समृद्ध है। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति, भक्ति और एकता का प्रतीक है। माता रानी अपने आंचल में हर किसी को सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें। मैं माता से प्रार्थना करता हूँ कि हमारे क्षेत्र के किसान, मजदूर, व्यापारी, विद्यार्थी और मातृशक्ति सभी स्वस्थ, प्रसन्न और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहें।“
उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि जैसे पर्व हमें एकजुट होकर समाज और संस्कृति को संवारने का संदेश देते हैं। मेले में उमड़ी भारी भीड़ और भक्तों की आस्था ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया।
अंत में विधायक जी ने पुनः माता रानी के चरणों में नमन करते हुए कहा
“माँ की कृपा से खरसिया का हर घर खुशहाल हो, युवाओं को रोजगार और उज्ज्वल भविष्य मिले तथा हमारे बुजुर्गों का जीवन सुखमय बने। यही मेरी सच्ची प्रार्थना है।”
🙏✨जय माता दी✨🙏





NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply