पुलिस अधीक्षक ने तमनार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर की सराहना

पुलिस अधीक्षक ने तमनार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर की सराहना

रायगढ़, 24 सितंबर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज तमनार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उनके पहुंचने पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने सशस्त्र जवानों के साथ सलामी दी। एसपी ने परेड में शामिल जवानों की अनुशासित वेशभूषा और राइफल एक्सरसाइज की प्रशंसा करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कार देकर उत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, बंदीगृह और विवेचना कक्ष का जायजा लिया। रजिस्टरों की जांच कर उन्होंने लंबित शिकायतों, अपराध, मर्ग और जप्ती माल का समय पर निपटान करने के निर्देश दिए। साथ ही समंस-वारंट की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण कर कर्मचारियों व उनके परिजनों से भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर की नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और थाने की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की। एसपी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाए जबकि अनुशासनहीनता पर कठोर कार्रवाई की जाए। वार्षिक निरीक्षण में पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!