खरसिया में जय भवानी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन
खरसिया।नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जय भवानी दुर्गा उत्सव समिति, मौहापाली रोड खरसिया द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से जानकारी दी गई कि दिनांक 29 सितम्बर 2025, सोमवार की संध्या 8 बजे से श्याम वाटिका (बजरंग एल.आर.जी. गार्डन) खरसिया में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। समिति का कहना है कि मां दुर्गा की कृपा और भक्तों के सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्ण भव्यता और श्रद्धा के साथ सम्पन्न होगा।भण्डारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति ने तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है।
✨ सौजन्य: श्री अमर अग्रवाल (विधायक, बिलासपुर)🙏 विनीत: जय भवानी दुर्गा उत्सव समिति, मौहापाली रोड खरसिया

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply