तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर की बड़ी कामयाबी — छह माह से फरार गांजा तस्कर ओडिशा से गिरफ्तार

तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर की बड़ी कामयाबी — छह माह से फरार गांजा तस्कर ओडिशा से गिरफ्तार

रायगढ़, 14 अक्टूबर। नशे के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए तमनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन व डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छह माह से फरार चल रहे गांजा तस्कर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी कमला ठाकुर अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश में अंगुल (ओडिशा) रवाना हुईं। साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से फरार आरोपी दिलीप कुमार प्रधान को जेएसडब्ल्यू प्लांट ठेकलोई, संबलपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से गांजा की बुकिंग व सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।गौरतलब है कि 23 मई 2025 को ग्राम टांगरघाट के श्रीपति चौहान, रोहित किसान और विमल यादव को 37 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया गया था। उक्त मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 105/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। विवेचना के दौरान आरोपी दिलीप कुमार प्रधान का नाम सामने आया था, जो तब से फरार चल रहा था।

आज आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार और पुष्पेंद्र सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर सेल टीम का भी विशेष योगदान रहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!