खरसिया पुलिस व प्रशासन ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब के साथ मिलकर मनाई अनोखी दिवाली — अटल आवास के गरीब बच्चों के संग बांटी खुशियाँ, चेहरों पर खिली मुस्कान


खरसिया पुलिस व प्रशासन ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब के साथ मिलकर मनाई अनोखी दिवाली — अटल आवास के गरीब बच्चों के संग बांटी खुशियाँ, चेहरों पर खिली मुस्कान

खरसिया, 19 अक्टूबर।
दीपावली के एक दिन पूर्व खरसिया पुलिस व प्रशासन ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के साथ मिलकर मानवता और संवेदना का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। अटल आवास परिसर में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद बच्चों के साथ दिवाली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को कपड़े ,फटाखे ,मिठाई, समोसा, नाश्ता ,चॉकलेट्स और उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों ने गीत गाए, नाचकर अपनी खुशी व्यक्त की, और उनके चेहरों की चमक ने पूरे माहौल को रोशन कर दिया।

इस आयोजन में हेल्पिंग हैंड्स क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, संरक्षक मनोज गोयल, उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा सहित रतन अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, राकेश केशरवानी

समेत पूरी टीम मौजूद रही। वहीं खरसिया पुलिस और प्रशासन का सहयोग इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता रहा।


अधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ और प्रेरणादायक संदेश

एसडीएम खरसिया प्रवीण तिवारी ने कहा —

दिवाली सिर्फ अपने घर को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि किसी ज़रूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने का भी अवसर है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब और पुलिस-प्रशासन की यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।”

एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल ने कहा —

पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ाव का माध्यम भी है। बच्चों के चेहरों की मुस्कान देखकर लगा कि यह दिवाली वाकई खास रही।”

डॉक्टर दिलेश्वर पटेल, जो मौके पर मौजूद थे, ने कहा —

बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें खुश देखना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद अच्छा अनुभव है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब का प्रयास सराहनीय है मै आशा करता हूं ये सब बच्चे ias ips बनकर देश का नाम रोशन करें


सामाजिक संगठनों की मिसाल बनी पहल

oplus_0
oplus_0

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा —

हम हर त्योहार समाज के उन लोगों के साथ मनाने की कोशिश करते हैं जिन तक खुशियाँ कम पहुँच पाती हैं। प्रशासन और पुलिस का सहयोग हमारे लिए हौसला बढ़ाने वाला है।

संरक्षक मनोज गोयल ने कहा —

बच्चों की मुस्कान ही हमारी असली दिवाली है। आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।”


इस पहल ने यह संदेश दिया कि सच्ची दिवाली वही है, जो समाज के हर चेहरे पर मुस्कान बनकर चमके


oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!