खरसिया क्षेत्र में जोबी पुलिस की कार्रवाई — महिला समिति के सहयोग से पकड़ा गया आदतन शराब तस्कर

खरसिया क्षेत्र में जोबी पुलिस की कार्रवाई — महिला समिति के सहयोग से पकड़ा गया आदतन शराब तस्कर

रायगढ़, 19 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जोबी चौकी पुलिस ने महिला समिति के साथ मिलकर ग्राम खड़गांव में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है।चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार राठिया पिता जयपाल उम्र 34 वर्ष निवासी खड़गांव के घर पर छापा मारकर 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत जेल भेजा गया है।दरअसल, 18 अक्टूबर को ग्राम खम्हार स्थित खड़गांव शराब मुक्ति महिला समिति से पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम और महिला समिति गांव पहुंची और गांधी चौक पर लोगों से जानकारी ली।

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुरेंद्र राठिया अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है।तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और समिति की टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। आरोपी पुलिस को देखकर शराब से भरा थैला लेकर भागने लगा, जिसे हमराह स्टाफ और गवाहों की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी में पारदर्शी पॉलिथीन में भरे 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,250 बताई गई।बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी इसी तरह के अपराध में जेल जा चुका है और रिहा होने के बाद फिर से अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय हो गया था।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी राठौर, प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार, आरक्षक राजेंद्र राठिया, अश्वनी और राजाराम राठिया के साथ महिला समिति की विशेष भूमिका रही।

👉 जोबी पुलिस और महिला समिति की संयुक्त कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!