आर्ट ऑफ लिविंग ने कराया बच्चों का ‘इन्ट्यूशन प्रोग्राम’, सबको किया हैरान
खरसिया, 29 अक्टूबर। स्थानीय भगत कॉम्प्लेक्स में आर्ट ऑफ लिविंग खरसिया के तत्वावधान में 8 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए इन्ट्यूशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ब्लाइंड फोल्ड पहनकर रंगों की पहचान की, कार्ड रीडिंग की, चित्रों की कॉपी बनाई और पूछे गए हर सवाल का सटीक उत्तर दिया। बच्चों की यह अद्भुत क्षमता देखकर अभिभावक दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए।
यह प्रशिक्षण रायगढ़ से आई टीचर स्वीटी गुप्ता द्वारा दिया गया, वहीं कार्यक्रम का आयोजन विभा अग्रवाल ने किया। इस इन्ट्यूशन प्रोग्राम में नमन अग्रवाल, प्रज्ज्वल, दिया पटेल, दीपाली पटेल, अविघ्न और एकाग्र गुप्ता सहित कई बच्चों ने भाग लेकर अपनी अद्वितीय क्षमता का परिचय दिया।
आर्ट ऑफ लिविंग के इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति को विकसित करना बताया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply