खरसिया ब्रेकिंग न्यूज़ — गोपाष्टमी पर्व पर मदन मोहन गौशाला में भव्य मेला शुरू, सांसद राधेश्याम राठिया के आने की तैयारी

oplus_0

खरसिया ब्रेकिंग न्यूज़ — गोपाष्टमी पर्व पर मदन मोहन गौशाला में भव्य मेला शुरू, सांसद राधेश्याम राठिया के आने की तैयारी

खरसिया। आज गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर मदन मोहन गौशाला परिसर में भव्य मेला का शुभारंभ दोपहर 3 बजे से हुआ, जहां श्रद्धालुओं और नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरों पर उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया के पहुंचने की तैयारी की जा रही है।

गौशाला परिसर में इस बार एक नया गौशाला सेक्शन ‘नंदगांव गोठान’ के नाम से तैयार किया गया है, जिसमें गायों की सेवा और रखरखाव के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, गोल झूला, गुब्बारे, खाने-पीने के स्टॉल और खिलौनों की दुकानें लगाई गई हैं। मंदिर परिसर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मेला स्थल पर तुलादान की विशेष व्यवस्था की गई है, जहां श्रद्धालु अपनी इच्छा अनुसार तुलादान करा रहे हैं। यहाँ 51 रुपये प्रति किलो के मान से धान का दान किया जा रहा है, जो गौसेवा हेतु समर्पित होगा। वहीं मुख्य प्रवेश द्वार पर गुड़ रखे गए हैं, ताकि आगंतुक गायों को गुड़ खिलाकर पुण्य अर्जित कर सकें। साथ ही एक दान पेटी भी लगाई गई है, जिसमें श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार दान कर रहे हैं।

सुरक्षा और व्यवस्था के दृष्टिकोण से खरसिया थाना पुलिस टीम भी पूरी तरह मुस्तैद है। थाना उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, अनूप मिन्ज, योगेंद्र सिदार के साथ-साथ चौकी से प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी आरक्षक डमरूधर पटेल सहित पुलिस दल लगातार पेट्रोलिंग और भीड़ नियंत्रण में जुटे हुए हैं।

पुलिस टीम द्वारा बच्चों को सड़क पर जाने से रोका जा रहा है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो और मेले में आने-जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इस गोपाष्टमी मेले ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

श्रद्धालुओं में गायों के प्रति सेवा भावना और धार्मिक उत्साह स्पष्ट झलक रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक माहौल बना हुआ है, वहीं सांसद राधेश्याम राठिया के आगमन का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
Oplus_16908288

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!