खरसिया थाना में सद्भावना दौड़ का आयोजन — पुलिस, जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, शिक्षक और आम नागरिकों ने एकता का संदेश दिया
खरसिया, 31 अक्टूबर।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश और एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में आज खरसिया थाना परिसर में सद्भावना दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश फैलाना रहा।दौड़ का नेतृत्व उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला ने किया, जिसमें खरसिया थाना,चौकी खरसिया चौकी जोबी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इसके साथ ही जनप्रतिनिधि, कोटवार, डॉक्टर, शिक्षक, स्कूल के बच्चे और आम नागरिक भी उत्साहपूर्वक दौड़ में शामिल हुए।
जोश और देशभक्ति के नारों से गूँजा खरसिया शहर
कार्यक्रम की शुरुआत खरसिया थाना से हुई। प्रतिभागियों ने “सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारे लगाते हुए दौड़ शुरू की। दौड़ मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः थाने में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों का उत्साह देखने लायक था।
एसडीओपी प्रभात पटेल ने कहा — सरदार पटेल का जीवन हमें एकता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र की मजबूती एकता में है। पुलिस विभाग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और विश्वास का माहौल बनाना भी है।”
थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला बोले — पुलिस और जनता का साथ ही असली ताकत है ।सद्भावना दौड़ इस बात का प्रतीक है कि पुलिस और जनता एक-दूसरे के सहयोग से ही समाज में शांति और विकास ला सकते हैं। खरसिया पुलिस हर नागरिक के साथ खड़ी है और कानून का पालन सख्ती से करते हुए मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखती है।”
जनप्रतिनिधियों ने की खरसिया पुलिस की सराहना
कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खरसिया पुलिस हमेशा जनहित के कार्यों में आगे रहती है। उन्होंने कहा “खरसिया थाना की कार्यशैली अनुकरणीय है। यहाँ पुलिस केवल अपराध से लड़ने वाली संस्था नहीं, बल्कि जनता की सेवा में समर्पित परिवार की तरह काम करती है।”
नाश्ता वितरण से मिला सामाजिक सौहार्द का संदेश
दौड़ समाप्त होने के बाद थाने में सभी प्रतिभागियों के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। पुलिसकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं अपने हाथों से प्रतिभागियों को नाश्ता परोसा। इसके साथ ही राहगीरों, मजदूरों और आसपास के लोगों को भी नाश्ता वितरित किया गया।
शिक्षक और डॉक्टरों ने भी व्यक्त किए विचार
कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना जगाते हैं। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए सद्भाव और सहयोग सबसे जरूरी है, और पुलिस द्वारा इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
खरसिया पुलिस की पहल को मिली सराहना



कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने खरसिया पुलिस की सख्त कानून व्यवस्था, जनसंपर्क और संवेदनशीलता की खुलकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि थाना स्टाफ हमेशा आम नागरिकों के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करता है।अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को आगे बढ़ाने में सदैव सहयोग करेंगे।






















Leave a Reply