खरसिया में स्टेशन चौक रोड के लोगो की मिसाल: चंदा कर सीमेंट से बनाया रास्ता, स्टेशन चौक की संकरी गली में भरा बड़ा गड्ढा
खरसिया (रायगढ़):शहर के स्टेशन चौक रोड की एक संकरी गली, जो लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का मुख्य रास्ता भी है, लंबे समय से गड्ढे में तब्दील होकर परेशानी का कारण बनी हुई थी। इस गली से महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी गुजरते हैं, क्योंकि यह जरूरी मार्ग है।कुछ दिन पहले इसी गली में एक महिला, जिसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था, गड्ढे में गिर गई। वहीं, दो-तीन बच्चे भी पहले इस जगह पर फिसल चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका को इसकी शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने आपसी सहयोग और चंदा जुटाकर स्वयं ही पहल की। सभी ने मिलकर गड्ढे को भरा, सीमेंट डालकर रास्ते को समतल बनाया ताकि कोई फिर से नाली या गड्ढे में न गिरे।
निवासियों का कहना है कि यह कदम किसी की आलोचना के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा और जनहित की भावना से उठाया गया है। वे चाहते हैं कि नगर पालिका शहर की ऐसी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण समस्याओं पर भी ध्यान दे, जिससे लोगों के मन में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत बना रहे।
लोगों की यह एकजुटता बताती है कि अगर समाज साथ आए तो हर मुश्किल हल हो सकती है। स्टेशन चौक की इस गली में अब लोग सुरक्षित होकर गुजर पाएंगे औमोहल्ले के लोगों के इस कार्य की हर ओर सराहना हो रही है।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply