खरसिया में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ हैप्पीनेस प्रोग्राम सम्पन्न — जीवन जीने की कला सिखाकर मिला सकारात्मक ऊर्जा का संदेश
खरसिया, 31 अक्टूबर 2025।स्थानीय भगत कॉम्प्लेक्स खरसिया में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा 28 से 31 अक्टूबर तक चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम संस्था की प्रशिक्षक विभा अग्रवाल द्वारा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने जीवन को अधिक शांत, संतुलित और खुशहाल बनाने की विधाएँ सीखीं।
प्रशिक्षक विभा अग्रवाल ने कार्यक्रम में सांसों पर आधारित सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया — जो तनाव को दूर कर मन को स्थिरता प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त जीवन, आत्मविश्वास में वृद्धि और सकारात्मक सोच विकसित कर सकता है।
सत्र के दौरान प्रतिभागियों को यह भी सिखाया गया कि
👉 मुश्किल परिस्थितियों में कैसे संयम बनाए रखें,
👉 दैनिक कार्यों को अधिक दक्षता और उत्साह के साथ पूरा करें,
👉 तथा मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को संतुलित रखते हुए जीवन का आनंद कैसे लिया जाए।
इस अवसर पर सोहन, रीना, रोशनी पटेल, प्रकाश चंद्र पटेल, पिंकी, रितु बंसल सहित कई प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जीवन जीने की सच्ची कला सीखी।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में कहा कि यह अनुभव मन को शांति देने वाला और जीवन को नई दिशा देने वाला रहा।













Leave a Reply