समाज सेवा, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का जूटमिल पुलिस ने किया सम्मान

समाज सेवा, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का जूटमिल पुलिस ने किया सम्मान

थाना परिसर में हुआ प्रेरक कार्यक्रम, मेधावी छात्रों और विशिष्ट नागरिकों का बढ़ाया हौसला

रायगढ़, 2 नवंबर। समाज में सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत थाना जूटमिल परिसर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा और जनहित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट नागरिकों तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव एवं उप निरीक्षक गिरधारी साव के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को समाज में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का संदेश दिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा — “पुलिस और समाज के बीच आपसी समन्वय ही विकास और सुरक्षा की सच्ची नींव है। समाज के ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व हमारे क्षेत्र की पहचान हैं जो अपनी निष्ठा और सेवा भावना से नई पीढ़ी को दिशा दे रहे हैं।”

कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. सोमेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिडमिडाकु. मीनू साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तरकेला को समाज सेवा और स्वास्थ्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

शिक्षा क्षेत्र से खेमराम चौधरी, व्याख्याता (अर्थशास्त्र), पी.एम. श्री सेजस स्कूल कोडातराई श्रीमती तनुजा यादव, व्याख्याता (जीव विज्ञान), शास. उ.मा.वि. तरकेलाको उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

छात्र वर्ग में कु. सकीरा विश्वास (कक्षा 8वीं, शा.उ.मा.वि. झलमला) को 82 प्रतिशत अंक और संभाग स्तरीय ऊँची कूद प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए किशन पटेल (कक्षा 10वीं, शा.उ.मा.वि. झलमला) को संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।

पुलिस सहयोग और जनसेवा क्षेत्र में सुभाष अग्रवाल (सिद्धि विनायक कॉलोनी, रायगढ़) डोलामणी चौहान (एम्बुलेंस संचालक, मिट्ठूमुड़ा रायगढ़)को निःस्वार्थ समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं ग्राम सुरक्षा और जनसेवा में तत्पर सुरूती बाई महंत (ग्राम कोटवार, पटेलपाली)रामदास मनिकपुरी (ग्राम झांखर, तरकेला)को विशेष प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह आयोजन न केवल समाज में सहयोग और सेवा की भावना को सशक्त बनाता है, बल्कि पुलिस-जन संबंधों को भी नई दिशा प्रदान करता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!