“जो कहा, सो किया” — उपमुख्यमंत्री डॉ. अरुण साव ने निभाया वादा, 4 करोड़ की सौगात से बदलेगा सक्ती नगर का चेहरा
सक्ती।कहते हैं, नेता वो नहीं जो वादा करे, बल्कि वो जो निभाए — छत्तीसगढ़ के यशस्वी उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. अरुण साव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनके लिए वादा सिर्फ़ शब्द नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी है।उनकी पहचान ही बन चुकी है — “जो कहा, सो किया।”
हाल ही में सक्ती नगर के अटल परिसर में हुए भव्य लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर की विकास संबंधी मांगें रखी थीं।उसी मंच से उपमुख्यमंत्री डॉ. साव ने जनता से साफ़ कहा था — “आप इस्टीमेट बनाकर भेजिए, मैं तत्काल स्वीकृति दूंगा।”और उन्होंने अपने शब्दों को कर्म में बदलते हुए वही किया!
अब नगर पालिका सक्ती को करीब 4 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है।इस राशि से नगर का कायाकल्प होने जा रहा है — सड़कें, भवन, उद्यान और सार्वजनिक स्थल नई रौनक से चमक उठेंगे।
स्वीकृत प्रमुख कार्य साहू समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु – ₹50 लाख श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान विकास हेतु – ₹40 लाख सामुदायिक भवनों के जीर्णोद्धार हेतु – ₹50 लाख अन्य नगर विकास कार्यों के लिए – ₹2 करोड़ 60 लाख कुल राशि — लगभग ₹4 करोड़ रुपये, जो सक्ती नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ा कदम है।
कार्यक्रम में डॉ. साव ने कहा था — “हम विकास की राजनीति करते हैं, राजनीति में विकास नहीं करते। यह विष्णुदेव साय जी की सुशासन की सरकार है। नगर में फंड की कोई कमी नहीं होगी, बस जनता के हित में काम होना चाहिए।”आज उनकी यह बात ज़मीनी सच्चाई में बदल चुकी है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री डॉ. साव का आभार जताते हुए कहा —> “सक्ती नगर में विकास का नया अध्याय शुरू हो गया है। उपमुख्यमंत्री के सहयोग से नगर की हर गली, चौक और बस्ती में अब विकास की गूंज सुनाई देगी।”
डॉ अरुण साव के नेतृत्व में ‘विकास की राजनीति’ अब एक जीवंत उदाहरण बन चुकी है।सक्ती नगर में आने वाले दिनों में न सिर्फ़ सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि नागरिकों की सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिलेगा वाकई, जो कहा, सो किया!

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply