ग्राम खैरपाली में साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ — विधायक उमेश पटेल हुए शामिल

ग्राम खैरपाली में साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ — विधायक उमेश पटेल हुए शामिल

खरसिया।खरसिया विकासखंड के ग्राम खैरपाली में रविवार को साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया विधायक उमेश पटेल शामिल हुए।

कार्यक्रम में विधायक पटेल ने कहा कि साप्ताहिक बाजार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने का माध्यम हैं। ऐसे बाजारों से ग्रामीणों को न केवल रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि गांवों की आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की है।

शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा।विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खरसिया क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार बनी रहेगी।

कार्यक्रम में जनपद प्रतिनिधि, सरपंच, ग्रामीणजन और विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बाजार परिसर का अवलोकन किया और दुकानदारों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!