खरसिया में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ — खेल, शिक्षा और विकास का संगम दिखा मैदान


खरसिया में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ — खेल, शिक्षा और विकास का संगम दिखा मैदान में

खरसिया। विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खरसिया में आज “सांसद खेल महोत्सव” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता ,छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

शुभारंभ के साथ ही मैदान में उत्साह और खेल भावना का माहौल बन गया। स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागत गीत ,छत्तीसगढ़ महतारी गीत के पश्चात अतिथियों का सम्मान अभिनंदन किया गया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें स्कूली बच्चों और युवाओं ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स व शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

oplus_0

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का संदेश देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


इसमें एक विशेष बात यह रही कि SDM प्रवीण तिवारी ने धूप में बैठे बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए संक्षिप्त भाषण दिया, ताकि अधिक देर तक बच्चो को धूप में परेशानी न हो यहां उन्होंने बच्चो को खेल का महत्व बताते हुए शिक्षा के साथ खेल की विशेषता पर महत्व पर भी प्रकाश डाला ,जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि खरसिया के विकास और युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शीघ्र ही एक आधुनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की सौगात दी जाएगी, ताकि बच्चों को खेल के साथ ज्ञान का भी विस्तार मिल सके।

सर्वप्रथम खेल की शुरुआत अध्यक्ष कमल गर्ग एवं एसडीएम प्रवीण तिवारी ने सभी के साथ मिल कर की इसके पश्चात स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलो की शुरुआत करते हुए खेलो में हिस्सा लिया और सभी बच्चे उत्साहित नजर आए ।

कार्यक्रम में अधिकारियों और नागरिकों ने कहा कि यह आयोजन खरसिया के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल है।


oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!