शहीद पिता नंदकुमार पटेल के आशीर्वाद से खरसिया आज भी एकजुट है — विधायक उमेश पटेल

शहीद पिता नंदकुमार पटेल के आशीर्वाद से खरसिया आज भी एकजुट है — विधायक उमेश पटेल
✍️ NKB National News | खरसिया रिपोर्ट

खरसिया
शहीद पिता नंदकुमार पटेल का आशीर्वाद आज भी हम सबको मिल रहा है, उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं,” — यह बातें खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपने पिता, पूर्व गृह मंत्री एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शहीद नंदकुमार पटेल की जयंती अवसर पर कही।

खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमेश पटेल ने कहा कि

मेरे पिता ने खरसिया विधानसभा को न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशिष्ट पहचान दी। उनकी दूरदृष्टि और मेहनत का परिणाम है कि आज भी खरसिया एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। हम सब उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए एकजुट हैं।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय महंती, रामदयाल राठिया समेत कई कांग्रेसजनों ने शहीद नेता के साथ बिताए पलों को साझा किया। सभी ने नंदकुमार पटेल की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात् ठूसकेला स्थित शहीद नंदकुमार पटेल एवं दिनेश पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।


🌸 श्रद्धांजलि और सेवा का संगम

खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पूड़ी-सब्जी का भंडारा आयोजित किया गया। हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने प्रिय नेता को नमन किया।


🍎 युवा कांग्रेस की पहल

इसी कड़ी में खरसिया युवा कांग्रेस द्वारा शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। युवाओं ने अपने शहीद नेता को श्रद्धांजलि देते हुए सेवा और करुणा का संदेश दिया।


आज का दिन खरसिया के लिए सिर्फ एक स्मरण दिवस नहीं बल्कि एकता, सेवा और संकल्प का प्रतीक बन गया —
जहां हर कार्यकर्ता, हर नागरिक अपने नेता शहीद नंदकुमार पटेल को आदर्श मानते हुए, उनकी बताई राह पर चलने का प्रण ले रहा है।


NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!