महिला संबंधी शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़, 8 नवंबर।घरघोड़ा थाना पुलिस ने महिला से छेड़खानी एवं अशोभनीय हरकत करने वाले आरोपी को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ाने वाली रही।मिली जानकारी के अनुसार, थाना घरघोड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला ने 7 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह करीब 10:30 बजे अपने पति के साथ पड़ोसी के घर गई थी। इस दौरान वहां मौजूद शंकर राम गुप्ता उर्फ लल्लू (पिता स्व. मुनकुराम गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चारमार, थाना घरघोड़ा) ने सबके सामने अशोभनीय बातें करते हुए उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी की इस हरकत पर पड़ोसी ने उसे मौके से भगा दिया।शिकायत मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने अपराध को स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक दिनेश सिदार, प्रदीप तिग्गा एवं दीप रोशन एक्का की भूमिका सराहनीय रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply