📰 अडानी कोल माइंस के विरोध में गरजा धरमजयगढ़ — विधायक उमेश पटेल और लालजीत सिंह राठिया ने दिया ग्रामीणों को मजबूत साथ
रायगढ़।धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पुरुंगा में अडानी कोल माइंस की प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब तेज़ रूप ले चुका है। जनविरोधी नीति के खिलाफ उठी यह आवाज़ अब सियासी ताक़तों को भी झकझोर रही है। रविवार को कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल तथा धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया स्वयं पुरुंगा पहुँचे और धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ बैठकर अपना स्पष्ट समर्थन जताया।
विधायक उमेश पटेल ने कहा — “जनता की इच्छा सर्वोपरि है। अगर जनता नहीं चाहती, तो किसी भी कीमत पर ऐसे प्रोजेक्ट को थोपना गलत है। कांग्रेस हमेशा जनता के हित में और उनकी ज़मीन, जल-जंगल की रक्षा के लिए खड़ी रही है।”
वहीं विधायक लालजीत सिंह राठिया ने भी ग्रामीणों के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह आंदोलन सिर्फ पुरुंगा का नहीं, बल्कि पूरे धरमजयगढ़ की आत्मा की लड़ाई है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बिना ग्रामीणों की सहमति के किसी भी परियोजना को आगे न बढ़ाया जाए।गौरतलब है कि 6 नवंबर को ही सैकड़ों ग्रामीण रायगढ़ ज़िला मुख्यालय पहुँचकर कोल माइंस की प्रस्तावित जनसुनवाई रद्द करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कोयला खदान से उनका जीवन, पर्यावरण और भविष्य सब प्रभावित होगा।वर्तमान में धरमजयगढ़ क्षेत्र में विरोध की लहर निरंतर बढ़ रही है। जनता एकजुट है, जनप्रतिनिधि साथ हैं — अब फैसला सरकार को करना है कि वह जनता की आवाज़ सुनेगी या उद्योगपतियों की।
✊ पुरुंगा में उठी यह आवाज़ अब रायगढ़ से रायपुर तक गूंज रही है — और इसके केंद्र में हैं जनता के सच्चे प्रतिनिधि, विधायक उमेश पटेल।




















Leave a Reply