झारसुगुड़ा जेल से निकला राधिका रेसिडेंसी चोरी का मास्टरमाइंड, जूटमिल पुलिस ने कराया रिक्रिएशन!

राधिका रेसिडेंसी चोरी कांड का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन

रायगढ़, 12 नवंबर।जूटमिल थाना क्षेत्र के चर्चित राधिका रेसिडेंसी चोरी कांड का एक मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के झारसुगुड़ा जेल से लाकर घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया, जहां आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। वहीं, इस मामले में आरोपी के तीन साथी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

31 जुलाई 2025 को राधिका रेसिडेंसी निवासी नितिन अग्रवाल पिता श्री किशन अग्रवाल (उम्र 45 वर्ष, मकान नंबर 108) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30-31 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने घर का कुंडा तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामानों में सोने की चूड़ियां, अंगूठियां, चैन, हार, झुमके, एक सोने का बिरकिट, चांदी के पायल-सिक्के और ₹4 लाख नकद शामिल थे।

इस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यही गिरोह झारसुगुड़ा (ओडिशा) में भी चोरी की वारदात में शामिल है। वहां की पुलिस ने अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए कन्हैया पलासिया पिता गुरजीवा पलासिया (उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बागोली, पोस्ट नरवाली, थाना टांडा, जिला धार, मध्यप्रदेश) को 26 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।जूटमिल पुलिस ने झारसुगुड़ा जिला न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपी को दो दिन की पुलिस एस्कॉर्ट टीम की निगरानी में रायगढ़ लाया।

पूछताछ में आरोपी ने राधिका रेसिडेंसी चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर घटना का रिक्रिएशन कराया और औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।

थाना जूटमिल की टीम अब गिरोह के तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!