जनपद पंचायत प्रेमनगर के अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जनपद पंचायत प्रेमनगर के अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सूरजपुर, 12 नवंबर 2025।जिला सूरजपुर के प्रेमनगर क्षेत्र में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी ऋषिकांत तिवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिसंबर सिंह, निवासी ग्राम नवापारा खुर्द, ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अपनी भूमि पर तालाब का निर्माण कराया है। इस कार्य के सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने के एवज में अधिकारी ऋषिकांत तिवारी ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद 12 नवंबर को ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी अधिकारी को उसके निवास स्थान पर ही रिश्वत की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया गया।इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी के अंबिकापुर स्थित निवास की तलाशी ली, जहां से ₹2,27,500 नकद, जमीन के दस्तावेज, बैंक पासबुक, बीमा दस्तावेज और सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में यह रकम हितग्राहियों से अवैध वसूली की गई बताई जा रही है।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित 2018) के तहत कार्रवाई की जा रही है।मामले की विस्तृत जांच एसीबी द्वारा जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!