चपले में ग्रामीण बैंक के नए भवन का चेयरमैन ने किया लोकार्पण

चपले में ग्रामीण बैंक के नए भवन का चेयरमैन ने किया लोकार्पण

राबर्टसन, 15 नवंबर।छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की चपले शाखा आज से अपने नए, वातानुकूलित एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन में संचालित होने लगी है। नया कार्यालय नेशनल हाईवे रोड, चपले बाजार चौक में पारस होटल के बगल में बनाया गया है। शुक्रवार को बैंक के नए भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद कुमार अरोरा द्वारा रीबन काटकर एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

लोकार्पण समारोह में चेयरमैन अरोरा ने अपने उद्बोधन में बताया कि बैंक की स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी और चपले शाखा 5 सितंबर 1984 से ग्रामीणों को वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलते समय और ग्राहकों की बढ़ती सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक को नए भवन में स्थानांतरित किया गया है, ताकि लोगों को अधिक सुरक्षित, तेज और सुचारू बैंकिंग सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण युवा, किसान और छोटे व्यवसायियों को बैंक हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैंक द्वारा केसीसी लोन, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों हेतु लोन, पशुधन लोन, वाहन लोन तथा अन्य विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित ग्रामीणों को दी गई।अरोरा ने साइबर फ्रॉड से बचाव पर विशेष जोर देते हुए लोगों को सचेत किया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर, ओटीपी या बैंक संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह भी दी।

कार्यक्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार केकती, वरिष्ठ प्रबंधक अनुराग सक्सेना, चपले शाखा प्रबंधक गुड्डू कुमार, कार्यालय शाखा प्रबंधक स्वदेश रंजन, बैंक कर्मचारी, चपले की सरपंच सुलोचना कंवर, जनपद सदस्य सुनाई बाई, उपसरपंच, पंचगण, गणमान्य नागरिक, महिला समूह की सदस्याएँ एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।अंत में आभार प्रदर्शन चपले शाखा प्रबंधक गुड्डू कुमार द्वारा किया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!