विकास किया है, विकास करेंगें- सुनील सोनी


दक्षिण विधानसभा में विधायक सुनील सोनी ने किया आभार रैली का आगाज


भाजपा की प्रचण्ड जीत के लिये सुनील सोनी ने किया मतदाताओं का आभार


04.12.2024। रायपुर नगर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील कुमार सोनी आज दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न वार्डों एवं गली मोहल्लों में आम मतदाताओं-कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने निकले। इस दौरान उन्होंने लोगों का आमजनों का अभिवादन किया, और बुजुर्गजनों के पैर छुकर आशीर्वाद लिया तथा दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत के लिये विधानसभा के समस्त मतदाताओं को धन्यवाद दिया तथा आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री सोनी ने भी बुजुर्गजनों को फूल माला पहनाईं।
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था और प्रचण्ड मतों से जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि केन्द्र की माननीय मोदीजी और प्रदेश की माननीय विष्णुदेव सायजी के सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचायेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने विकास किया है, और विकास करेेंगंे। विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि मैं और अजेय योद्धा माननीय सांसद बृजमोहन अग्रवालजी के साथ मिलकर रायपुर दक्षिण के विकास के रथ को और तीव्र गति से आगे बढ़ायेंगे।
आभार रैली में आमजनों एवं कार्यकर्ताओें का भारी उत्साह एवं हर्षोल्लास देखने को मिला, मतदाताओं सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विधायक सुनील सोनी का जगह-जगह उनका आत्मीय स्वागत किया। पुष्पवर्षा के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया तथा ढोल नगाडों के साथ जमकर आतिशबाजी की।

आभार रैली भारतीय जनता पार्टी पुरानी बस्ती मंडल के महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड तथा विपिन बिहारी सूर वार्ड से होकर निकली। आभार रैली का प्रारंभ पुरानी बस्ती थाने के सामने से किया गया तथा मुख्य मार्गों से होते हुए गनपत सिंधी स्कूल, पटेल पारा, ढीमर पारा, गौरा गौरी चौक, गजराज चौक, महामाया मंदिर, बाजार चौक, शीतला मंदिर चौक, बुढ़ेश्वर चौक, किले वाले बाबा चौक, हनुमान मंदिर, मारवाड़ी शमशान घाट इत्यादि अन्य मुख्य मार्गो से निकली।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, मोहन एंटी, रमेश ठाकुर, सुनील वान्द्रे, अनुराग अग्रवाल, सालिक सिंह ठाकुर, मनोज वर्मा, सरिता वर्मा, आशीष धनगर, अभिषेक तिवारी, अनुराग पांडे, विशाल भूरा, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश छत्री, अजय सोनी, मानिक ताम्रकार, अंबर अग्रवाल, महादेव नायक, मनोज चक्रधारी, श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय सिंह, नरेन्द्र यादव, सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण, व्यापारीगण, महिलायें एवं युवा, भाजपा पदाधिकारीगण, नेतागण, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, शक्ति केन्द्र तथा बुथ अध्यक्ष एवं उनके टीम के सदस्यगण सहित हजारों की संख्या में आम नागरिक एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!