खरसिया: भीषण बाइक हादसा, एक की मौत

खरसिया: भीषण बाइक हादसा, पप्पू सिदार की मौत

खरसिया के राठौर चौक और रायगढ़ चौक के बीच, बंधुआ तालाब के पास तीन बाइक आपस में भिड़ गईं। हादसे की जानकारी के अनुसार, राठौर चौक से रायगढ़ चौक की ओर जा रही दो बाइक पर चार लोग सवार थे, जबकि रायगढ़ चौक से राठौर चौक की ओर जा रही एक बाइक पर दो लोग सवार थे, कुल छह लोग शामिल थे।भीषण टक्कर में पप्पू सिदार (पिता मेहर लाल सिदार, उम्र 19 वर्ष, नवरंगपुर, थाना भूपदेवपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में घायल हुए लोग हैं:हरि यादव, पिता अनुज लाल यादव, उम्र 22 वर्ष ,कन्हैया यादव, पिता श्याम लाल यादव, उम्र 22 वर्ष, अंजोरीपाली, पियूश राठिया, पिता वेदप्रकाश, उम्र 18 वर्ष, मुड़ा नवरंगपुर, थाना भूपदेवपुर ,लकेश्वर , पिता विजय कुमार राठिया , उम्र 5 वर्ष, नवरंगपुर, थाना भूपदेवपुर घायलों को खरसिया पुलिस की 112 टीम जवान चंद्रा सिंह राठिया और चालक समय लाल पटेल द्वारा तुरंत सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे एवं घायलों एवं मृतक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया

Oplus_16908288

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!