श्रद्धा और भक्ति का संगम : खरसिया में श्रीमद भागवत कथा का दिव्य आयोजन संपन्न

श्रद्धा और भक्ति का संगम : खरसिया में श्रीमद भागवत कथा का दिव्य आयोजन संपन्न

खरसिया। दिनांक 11 से 17 नवंबर तक खरसिया के गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा अमृत वर्षा ने पूरे नगर को भक्ति के उल्लास से भर दिया। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस दिव्य आयोजन में कथा प्रवक्ता पूज्या राधा किशोरी जी ने श्रीकृष्ण लीला, भक्त प्रहलाद, ध्रुव चरित्र और जीवन में सत्संग के महत्व को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

कल कथा समापन के दूसरे दिन मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों—सभी के लिए स्नेहपूर्वक भोजन की व्यवस्था की गई।महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं ने अत्यंत आराम से प्रसादी का आनंद लिया। भोजन में स्वादिष्ट व्यंजन, मिठाइयाँ और पारंपरिक पकवान परोसे गए।

मंदिर से बाहर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए भी चावल–सब्जी की विशेष व्यवस्था राखी गई, जिससे कोई भी बिना प्रसाद पाए आगे न बढ़े।सबसे पहले भगवान को भोग लगाया गया, फिर कथा वाचक पूज्या राधा किशोरी जी को विधिवत भोजन अर्पित किया गया। पूरे कार्यक्रम में भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण रहा।

स्वयंसेवक पूरे समय भोजन बनाते और परोसते हुए देखे गए—सेवा ही जिनका धर्म था।हमने कथा वाचक राधा किशोरी जी से खरसिया के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराकर कहा—“यह भूमि भाग्यशाली है, यहाँ के लोग सरल हृदय और अत्यंत भक्तिमय हैं।”

आज का दिन सचमुच आनंद और भक्ति का मेल रहा। गायत्री मंदिर परिसर में गूँजती भजन-कीर्तन की धुन, और प्रसादी का स्नेह—यह सब खरसिया की आस्था को और भी उज्ज्वल बनाते दिखाई दिए।

oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!