भूपदेवपुर सोसायटी में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों में उत्साह

भूपदेवपुर सोसायटी में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों में उत्साह

भूपदेवपुर।छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण धान खरीदी योजना के तहत आज चपले मंडल के अंतर्गत मुरा धान खरीदी केंद्र की शाखा—भूपदेवपुर धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन चपले मंडल अध्यक्ष पवन पटेल द्वारा नारियल फोड़कर, पूजा-अर्चना कर तथा धान की पहली बोरी का तौलकर किया गया।कार्यक्रम में धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ललित पटेल एवं T.S.S समिति के अध्यक्ष सीताराम राठिया की अध्यक्षता रही।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल महामंत्री खेम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सेतराम पटेल, संपत पटेल, छत्रपाल डनसेना, लोकपाल पटेल, अजीत पटेल, टीकाराम लहरे, प्रदीप पटेल, भीष्मराज पटेल, संदीप डनसेना, दर्री सरपंच कान्हा राठिया, तथा केंद्र की निगरानी समिति के सदस्य गंगाराम राठिया और केसरचंद साहू उपस्थित रहे।

आसपास के किसानों, गणमान्य नागरिकों—जैसे जयमंगल पटेल, लेखराम डनसेना और स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या ने कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे आयोजन में उत्साह साफ दिखाई दिया।केंद्र के शुभारंभ से किसानों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध धान खरीदी की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल मेहनतकश किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान मिलेगा, बल्कि भंडारण, तुलाई और परिवहन की चुनौतियाँ भी कम होंगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि धान खरीदी केंद्र की शुरुआत से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और कृषि क्षेत्र का विकास और तेज होगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!