जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में खरसिया प्रथम—विजेता खिलाड़ियों का किया गया भव्य सम्मान

जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में खरसिया प्रथम विजेता खिलाड़ियों का किया गया भव्य सम्मान

जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में खरसिया विकासखण्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। घरघोड़ा से विजयी होकर लौटे खरसिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का आज, 5 दिसंबर, खरसिया जनपद में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

सम्मान कार्यक्रम में खरसिया के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए SDM प्रवीण तिवारी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।साथ ही तहसीलदार श्रीमती मोनल साय, जनपद CEO पवन पटेल, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, PTI शिक्षक चक्रधारी, एवं श्रीमती पूजा कश्यप भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

खेल महोत्सव में खरसिया ने जिन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उनमें प्रमुख हैं—बैडमिंटन, गेड़ी दौड़, रस्सीखींच (Tug of War) और फुगड़ी।जनपद में खिलाड़ियों के सम्मान के दौरान सभी अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा दी।

अंत में खरसिया की जनता और जनप्रतिनिधियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!