सर्वधर्म समभाव की अनोखी मिसाल: 31 जनवरी को इज्तेमाई निकाह व सामूहिक विवाह समारोह
छत्तीसगढ़/रायगढ़:रायगढ़ में इस बार 31 जनवरी को होने जा रहा इज्तेमाई निकाह एवं सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि सर्वधर्म समभाव, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का चमकता हुआ उदाहरण बनने जा रहा है।
जलसा मैरिज गार्डन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व आल मुस्लिम वेलफेयर फ़ाउंडेशन बिलासपुर संभाग अध्यक्ष एवं आयोजन संयोजक शेख अतहर हुसैन कर रहे हैं। यह आयोजन अब अपने द्वितीय वर्ष में प्रवेश कर चुका है और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बनता जा रहा है।
इस वर्ष की खास बात यह है कि यह सामूहिक विवाह केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं रहेगा—सभी धर्म, सभी समाज की जोड़ियां एक ही मंच पर विवाह बंधन में बंधेंगी।
यही असली भारत की तस्वीर है—जहाँ धर्म नहीं, दिल जुड़े होते हैं।समारोह का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना नहीं है, बल्कि प्यार, भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश पूरे प्रदेश में फैलाना है।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा—“यह सिर्फ मुस्लिम समाज का आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का संदेश है। सभी धर्मों की जोड़ियां जब एक मंच पर विवाह करेंगी, तब दुनिया को पता चलेगा कि भारत धर्मों से नहीं, आपसी प्रेम और सद्भाव से चलता है।”उन्होंने जरूरतमंद परिवारों से अपील की कि जो भी माता-पिता अपने बच्चों की शादी इस कार्यक्रम में करवाना चाहते हैं, वे 31 दिसंबर तक आयोजन संयोजक शेख अतहर हुसैन से रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।
श्याम गुप्ता ने अतहर हुसैन और उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा—“आपकी यह पहल सिर्फ शादियाँ नहीं करवा रही, बल्कि समाज में बढ़ती दूरियों को मिटा रही है। आपस में जोड़ रही है।
यही असली भारत—सबका साथ, सबका विवाह, सबका सम्मान।”जय हिंद 🇮🇳







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply