
ग्राम मौहापाली में गौरा-गौरी महोत्सव: विधायक उमेश पटेल ने की ग्रामवासियों से मुलाकात, आशीर्वाद लिया
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मौहापाली में पारंपरिक उत्साह और भक्ति के साथ आयोजित गौरा-गौरी महोत्सव में आज विधायक उमेश पटेल सम्मिलित हुए। ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक रंगों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उमेश पटेल ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और सद्भाव की कामना की। महोत्सव में शामिल होकर उन्होंने महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्यों के लिए आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारे समाज की सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो हमें “एकता और आपसी सम्मान” का संदेश देते हैं।
विधायक ने ग्रामवासियों द्वारा किए जा रहे सहयोग और सहभागिता की भी सराहना की।मौहापाली में उमंग और उल्लास से संपन्न यह आयोजन गांव की एकता और संस्कृति का सुंदर उदाहरण बन गया।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply