नगरपालिका अलर्ट: NKB NATIONAL NEWS की रिपोर्टिंग के बाद तुरंत एक्शन

🟦 NKB NATIONAL NEWS SPECIAL REPORT

बंधवा तालाब के पास खुले नाले पर कार्रवाई शुरू

नगरपालिका ने NKB NATIONAL NEWS की खबर पर लिया संज्ञान बंधुआ तालाब के पास खुले नाले और गहरे गड्ढे में गाय की मौत की घटना को लेकर NKB NATIONAL NEWS द्वारा प्रकाशित खबर का प्रभाव तुरंत देखने को मिला है। घटना की गंभीरता को समझते हुए नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया है और मौके पर सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू अग्रवाल ने बताया कि अवकाश से आते ही उन्हें इसकी जानकारी मिली एवं मामले पर तुरंत संज्ञान लिया गया ,नियमों और प्रक्रिया के अनुसार नाला भरने एवं मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है,गड्ढों को पाटने तथा आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए टीम मौके पर तैनात है।

CMO नीतू अग्रवाल ने आगे कहा कि मीडिया द्वारा समय पर उठाए गए मुद्दे प्रशासन के लिए बेहद महत्वपूर्ण संकेत होते हैं।उन्होंने कहा कि—“NKB NATIONAL NEWS ने इस मामले को जिम्मेदारी के साथ उठाया, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई।

नगर पालिका का पूरा प्रयास है कि ऐसे हादसे दुबारा न हों और क्षेत्र में लोगों तथा पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

स्थानीय नागरिकों ने भी नगरपालिका की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि नाला लंबे समय से खुला था और हादसे की आशंका बनी रहती थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों में राहत है।

नगरपालिका प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि नाले की पूरी लाइन का निरीक्षण किया जाएगा,कमजोर स्थानों की मरम्मत होगी,और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो इसके लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!