खरसिया
कड़ाके की ठंड को देखते हुए शासन की योजनाओं के तहत 14 दिसंबर को खरसिया के हमालपारा स्थित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में अध्ययनरत बच्चियों को स्वेटर का वितरण किया गया। ठंड के इस मौसम में स्वेटर पाकर बच्चियों के चेहरों पर साफ खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान बच्चियों ने न सिर्फ स्वेटर सहर्ष स्वीकार किए, बल्कि शासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार भी जताया। बच्चियों का कहना था कि इस तरह की पहल से उन्हें ठंड से राहत मिलती है और पढ़ाई में भी मन लगता है।
इस नेक कार्य में खरसिया नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी ,नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, महका मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल, IT Cell सहसंयोजक सौरव अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही छात्रावास की अधीक्षिका एवं कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


जनप्रतिनिधियों ने बच्चियों से संवाद करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी छात्रा सुविधाओं के अभाव में पीछे न रहे। शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
कार्यक्रम शांत, सादगीपूर्ण और आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ, जहाँ जनप्रतिनिधियों और बच्चियों के बीच अपनापन और संवेदनशीलता साफ झलकती रही।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply