राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई ‘जिंदगी की दो बूंद’

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई ‘जिंदगी की दो बूंद’

सक्ती ।राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा ‘जिंदगी की दो बूंद’ पिलाकर किया गया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि पोलियो भले ही भारत से समाप्त हो चुका है, लेकिन यह बीमारी आज भी कुछ देशों में मौजूद है और पुनः लौटने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रत्येक अभियान के दौरान सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और हर बार पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने पोलियो से होने वाली आजीवन विकलांगता के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए आम नागरिकों को जागरूक किया। उन्होंने सभी से समय पर टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि पूर्ण टीकाकरण ही बच्चों के स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।

वहीं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर ने बताया कि विकासखंड शक्ति में इस अभियान के तहत कुल 168 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, साथ ही 5 ट्रांजिट टीमें भी गठित की गई हैं। अभियान की निगरानी के लिए 21 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में सुश्री कीर्ति बड़ा (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), श्रीमती अर्चना तिवारी (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर), आर. जी. थवाईत, एन.एम.ए. शशि भूषण सिंह, माहेश्वरी खरे, सुषमा मराठा, प्रियंका यादव, ध्रुव कुमार पाली, अच्छे राम साहू, अशोक सिदार, मुरलीधर राठौर, गजेंद्र राव भोसले, उस्तराम, जलेश्वर पटेल, सीताराम बरेट, मोहम्मद जब्बार खान, ऋषि कुमार धीरहे, रामनारायण उरांव, दुर्गेश राज, शिवनारायण राठौर, उमेश कुमार खूंटे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!