खरसिया मदनपुर में सप्तदिवसीय रामकथा महोत्सव : सीताराम विवाह प्रसंग में भक्तिभाव से गूंज उठा पंडाल

खरसिया मदनपुर में सप्तदिवसीय रामकथा महोत्सव : सीताराम विवाह प्रसंग में भक्तिभाव से गूंज उठा पंडाल

खरसिया।खरसिया के मदनपुर क्षेत्र में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीरामकथा महोत्सव के पंचम दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का भव्य एवं भावनात्मक वर्णन किया गया। इस अवसर पर कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जयघोष करते हुए आनंदित नजर आए।

मुख्य यजमान श्रीमती मिन देवी एवं कामता प्रसाद शर्मा के यहां आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्री अवधधाम से पधारी प्रसिद्ध कथा वाचिका रसिक साध्वी उमा जी अपने ओजस्वी एवं मधुर वाणी से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े पावन प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन कर रही हैं।

कथा के क्रम में साध्वी उमा जी ने बताया कि गुरु विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा हेतु जाते समय भगवान श्रीराम की आयु लगभग 16 वर्ष थी तथा उनके साथ लक्ष्मण जी भी उपस्थित थे। गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु का संहार किया तथा मारीच को समुद्र की दिशा में भेज दिया। इसके उपरांत मिथिला आगमन के दौरान अहिल्या उद्धार का प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर श्रोता भावुक हो उठे।जनकपुर में आयोजित शिवधनुष यज्ञ में अनेक राजाओं के असफल प्रयासों के बीच भगवान श्रीराम ने गुरु आज्ञा से शिवधनुष को उठाकर तोड़ दिया। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि जनकनंदिनी माता सीता के योग्य वर केवल श्रीराम ही हैं। विवाह की मंगल तैयारियों के साथ अयोध्या और मिथिला के बीच पावन वैवाहिक संबंध स्थापित हुए।इस अवसर पर अयोध्या के चारों राजकुमारों — श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न — का विवाह मिथिला की चारों राजकुमारियों — सीता, मांडवी, उर्मिला और श्रुतकीर्ति — के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, देवताओं की पुष्पवर्षा और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच चारों मंडपों में विवाह संस्कार सम्पन्न हुए।

श्रद्धालुजन कथा के रस में डूबे हुए भक्ति-भाव से झूमते नजर आए। आयोजन से जुड़े आचार्य पंकज कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि कथा वाचिका रसिक साध्वी उमा जी मात्र 16 वर्ष की आयु से देशभर में रामकथा का वाचन कर रही हैं और यह उनकी 150वीं कथा है।

श्रीराम कथा महायज्ञ में मदनपुर खरसिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्ममय वातावरण का लाभ उठा रहे हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!