धर्ममयी खरसिया में भागवत भक्ति की गूंज, हरिओम कीर्तन महिला मंडली ने रचा श्रद्धा का महोत्सव
धर्म नगरी खरसिया इन दिनों भक्ति, संगीत और श्रीहरि नाम के दिव्य रंग में रंगी हुई है। हरिओम कीर्तन महिला मंडली के तत्वावधान में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का पावन आयोजन नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हो चुका है।
यह भक्तिमय अनुष्ठान 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक गंज पीछे, खरसिया में आयोजित किया जा रहा है।
कथा से पूर्व 24 दिसंबर को श्री गायत्री शक्तिपीठ से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई। नगर का वातावरण “जय श्रीकृष्ण” और “हरि नाम” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
इस पावन अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से दीक्षा प्राप्त, गुरु श्री शिव प्रसाद उपाध्याय जी के शिष्य आचार्य पंडित ईश्वर शर्मा जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा प्रवाहित हो रही है। उनकी सुमधुर वाणी और संगीतमय शैली श्रोताओं को सीधे भक्ति लोक में ले जा रही है।
विशेष बात यह रही कि खरसिया गंज पीछे स्थित अपने जन्मस्थल पर पंडित ईश्वर शर्मा जी ने पहली बार श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर भागवत सेवा के क्षेत्र में भावपूर्ण शुरुआत की। कथा के प्रथम दिवस व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए उन्होंने श्रोताओं को श्रीकृष्ण भक्ति में ऐसा डुबो दिया कि पूरा पंडाल भजनों की लय में झूम उठा।
प्रथम दिवस कथा श्रवण हेतु खरसिया नगर के प्रथम नागरिक कमल गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
हरिओम कीर्तन महिला मंडली की सभी सदस्याएं इस आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण श्रद्धा और समर्पण भाव से जुटी हुई हैं। मंडली की ओर से नगरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे इस पावन भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें, अपने जीवन को भक्तिमय बनाएं और अपने पितरों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें।
यह आयोजन केवल कथा नहीं, बल्कि श्रद्धा, साधना और श्रीहरि कृपा का जीवंत संगम बन चुका है।





NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply