*नववर्ष की पूर्व संध्या पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरणादायक “मोटिवेशनल कार्यक्रम” सफलतापूर्वक संपन्न*
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज इकाई खरसिया जिला रायगढ़ छग. के ऊर्जावान अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज के विशेष पहल पर आयोजित…
खरसिया | नववर्ष 2026 के स्वागत और विदा होते वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर ग्राम छोटे डूमरपाली में विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को दिशा देने वाला प्रेरणादायक “मोटिवेशनल कार्यक्रम” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सराहनीय आयोजन का नेतृत्व प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज इकाई खरसिया, जिला रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा शिक्षा के प्रति गंभीरता का विकास करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राकेश नारायण बंजारे (विगत 16 वर्षों से व्याख्याता, सीजीपीएससी 2005 मुख्य परीक्षा, 2008 व 2011 साक्षात्कार हेतु, सीजीएसआई लिखित परीक्षा, पटवारी परीक्षा चयनित, रेलवे ईसीआरसी सेकेंड स्टेज, डीएलएड, बीएड, एमएससी, एमए, सीआईजी इग्नू) व रामेश्वर बंजारे (शिक्षक एवं संचालक, बंजारे कोचिंग, सोण्डका व चपले) आमंत्रित रहे।
आयोजन की शुरुआत में दोनों मुख्य वक्ताओं का अध्यक्ष महोदय, समाज के पदाधिकारियों एवं बच्चों द्वारा पुष्पहार व गुलाब भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा वक्ताओं का परिचय कराया गया। बच्चों ने स्वागत गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को प्रेरक वातावरण प्रदान किया।
कार्यक्रम में वक्ता राकेश नारायण बंजारे व रामेश्वर बंजारे ने विद्यार्थियों को पढ़ाई की विशेष पद्धतियों, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, परीक्षाओं की तैयारी, आत्मअनुशासन तथा जीवन मूल्यों पर व्यावहारिक और प्रेरक मार्गदर्शन दिया।
वक्ता रामेश्वर बंजारे ने नवोदय विद्यालय, प्रयास विद्यालय, एकलव्य, उत्कर्ष विद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों की जानकारी भी सूक्ष्मता से साझा की, जिससे बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के विविध अवसरों की स्पष्ट समझ मिल सके।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन व मार्गदर्शन कर रहे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज इकाई खरसिया के अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि छोटे डूमरपाली में नववर्ष के आगमन से पूर्व बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, उत्कृष्ट अंक अर्जन के तरीकों, भविष्य के प्रति संवेदनशीलता और पढ़ाई के नए-नए गुर सिखाने हेतु यह आयोजन किया गया। उन्होंने दोनों विद्वान शिक्षकों राकेश नारायण बंजारे एवं रामेश्वर बंजारे के मार्गदर्शन को अत्यंत उपयोगी बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ग्राम छोटे डूमरपाली के अध्यक्ष भूपेन्द्र धर्मा, ग्राम महासचिव मोहन भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही समाज के पदाधिकारी, अभिभावक, विद्यार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अंत में वक्ताओं ने अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज एवं समस्त पदाधिकारियों को बेहतर और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।
सभी उपस्थितजनों ने आयोजन की भरपूर सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक व प्रेरक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply