ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा की नियुक्ति
शहर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।सुनील शर्मा की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे सुनील शर्मा ने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता हमेशा संगठन की मजबूती का आधार रही है।


अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि विधायक उमेश पटेल द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।सुनील शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे संगठन में सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी के भीतर आपसी समन्वय, अनुशासन और संवाद को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना, जनसमस्याओं को सड़क से सदन तक उठाना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि सुनील शर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply