छठ पूजा एक प्राचीन हिंदू त्योहार है. छठ पूजा के पहले दिन नहा- खा होता है, दूसरे दिन खरना होता है और तीसरे और चौथे दिन शाम और सुबह का अर्घ दिया जाता है. इस तरह यह चार दिवसीय त्योहार भगवान सूर्य को समर्पित है. बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए छठ पूजा को महापर्व माना जाता है. यह कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल सप्तमी पर समाप्त होता है. छठ साल में दो बार मनाया जाता है. चैती छठ – यह विक्रम संवत के चैत्र महीने में मनाया जाता है और कार्तिक छठ – यह विक्रम संवत के कार्तिक मास में बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है ,छठ पूजा को महिलाओं के साथ साथ मर्द भी रखते हैं. यह पूजा विशेष कर अपने संतानो की सुख समृद्धी और लंबी आयु के लिए किया जाता है
छठ पूजा, देवी प्रकृति के छठे रूप और भगवान सूर्य की बहन छठी मैया को त्योहार की देवी के रूप में पूजा जाता है.
आज खरसिया नगर में भी छठ पर्व के आखिरी दिन भोर से ही सज धज कर महिलाओं की भीड़ पूजन सामग्री लिए जमा हो गई , इनमें पुरुष बच्चे बुजुर्ग सभी शामिल रहे , भगवान सूर्य के उदय होते ही उन्हें अर्घ्य देते हुए पूजन आरती की गई इसके पश्चात विभिन्न पूजन संस्कार के पश्चात सभी को प्रसाद का वितरण किया गया ।
इस पर्व में भगत तालाब घाट पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की टीम भी भोर से ही मुस्तैद नजर आई
खरसिया के भगत तालाब में उगते सूरज को अर्घ्य देने भक्तों की भीड़ तालाब परिसर में लगी है , महिलाएं सोलह श्रृंगार में पूजन सामग्री के साथ तालाब में ठंडे पानी में खड़ी हो के उगते सूरज की प्रतीक्षा कर रही है , जैसे ही सूरज उदय होगा पूजा अर्चना कर छठी मैया की आराधना की जाएगी ।पुलिस भी उक्त पूजन स्थल घाट पर मौजूद है

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply