2012 बैच के IPS अधिकारी Rajnesh Singh बने उप पुलिस महानिरीक्षक, ईमानदार और ज़मीनी पुलिसिंग की मिसाल

2012 बैच के IPS अधिकारी Rajnesh Singh बने उप पुलिस महानिरीक्षक, ईमानदार और ज़मीनी पुलिसिंग की मिसाल

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण है आवंटन वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी Rajnesh Singh को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस पदोन्नति को लेकर भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 6 जनवरी एवं 9 जनवरी 2026 को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई थी।

Rajnesh Singh उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, सख़्त लेकिन संवेदनशील पुलिसिंग और जनता के भरोसे को हमेशा प्राथमिकता दी उनका करियर एक ऐसे अधिकारी की कहानी है, जो फाइलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मैदान में उतरकर हालात संभालने वाला लीडर बना।

DSP से DIG तक का सफ़र

Rajnesh Singh ने अपने पुलिस करियर की शुरुआत DSP (उप पुलिस अधीक्षक) के रूप में की थी वर्ष 2012 में IPS कैडर में चयन के बाद उन्होंने विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।उन्होंने ASP, SP और SSP जैसे पदों पर रहते हुए law & order, crime control और administrative policing में मजबूत पकड़ दिखाई,कई जिलों में प्रभावी नेतृत्वअपने सेवाकाल के दौरान Rajnesh Singh ने रायपुर, धमतरी, नारायणपुर और बिलासपुर जैसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण जिलों में नेतृत्व किया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लेकर शहरी अपराध नियंत्रण तक, हर मोर्चे पर उन्होंने clear strategy और strict execution से हालात को संभाला

जनहित और सड़क सुरक्षा पर खास फोकस

Rajnesh Singh की पहचान सिर्फ़ एक सख़्त अफ़सर की नहीं, बल्कि जन-सरोकारों से जुड़े पुलिस अधिकारी की भी रही है।सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने Helmet Awareness Campaign Bike Rally और Public Awareness Drives जैसे अभियानों को ज़मीन पर उतारा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

सम्मान और पहचान

उनकी ईमानदार सेवा और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।यह सम्मान पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है और Rajnesh Singh के करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है।

DIG पद पर नई जिम्मेदारी

अब उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के रूप में Rajnesh Singh से बेहतर supervisory policing district-level coordination और strategic law & order management की अपेक्षा की जा रही है।उनकी पदोन्नति यह साबित करती है कि ईमानदार, मेहनती और ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों को सिस्टम में पहचान मिलती है।

Rajnesh Singh जैसे अधिकारी न सिर्फ़ पुलिस विभाग की ताकत हैं, बल्कि आम जनता के लिए भी यह भरोसे का संकेत हैं कि पुलिस व्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!