रेलवे स्टेशन सक्ती में सफाईकर्मी से चाकू की नोंक पर लूट, GRP की तत्परता से 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन सक्ती में सफाईकर्मी से चाकू की नोंक पर लूट, GRP की तत्परता से 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सक्ती।रेलवे स्टेशन सक्ती में ड्यूटी के दौरान एक सफाईकर्मी से चाकू की नोंक पर मोबाइल लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना 27 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है, जब ग्राम मसनिंयाकला निवासी अजय डहरिया (32 वर्ष) अपने साथी सफाईकर्मी पुरूषोत्तम शांडिल्य के साथ प्लेटफार्म नंबर 02 पर सफाई कार्य कर रहा था।इसी दौरान स्टेशन मोहल्ला सक्ती निवासी भरत दास महंत और विक्की यादव वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी विक्की यादव ने बटन वाला चाकू निकालकर डराया-धमकाया और अजय डहरिया के हाथ से मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग 6500 रुपये) लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी द्वारा तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी रायपुर के निर्देशन और डीएसपी रेल रायपुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।29 जनवरी 2026 को रेलवे स्टेशन सक्ती क्षेत्र में सघन तलाश के दौरान दोनों आरोपियों भरत दास महंत (26 वर्ष), निवासी जवाहर पारा चांपा, हाल पता स्टेशन पारा सक्ती औरविक्की यादव (20 वर्ष), निवासी स्टेशन पारा सक्तीको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार किया।आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल फोन तथा एक स्टील का बटन वाला चाकू बरामद कर लिया गया है। दोनों के विरुद्ध विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आर.के. बोरझा (थाना प्रभारी जीआरपी रायगढ़), प्रधान आरक्षक नवल किशोर सिंह सहित पुलिस टीम के कई जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

रेलवे परिसर में इस त्वरित कार्रवाई से यात्रियों और कर्मचारियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!