24 घंटे में खुला ट्रेक्टर चोरी का मामला, घरघोड़ा पुलिस की तेज़ कार्रवाई से चार आरोपी सलाखों के पीछे
रायगढ़।नवापारा इलाके से चोरी हुए ट्रेक्टर मामले में घरघोड़ा पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर सूचना, तकनीक और इच्छाशक्ति साथ हों तो अपराधी ज्यादा देर बच नहीं सकते।
29 जनवरी को नवापारा निवासी संजय सिन्हा ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने खड़ा ट्रेक्टर-ट्रॉली रात के अंधेरे में चोरी हो गया है। मामला सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई और जांच तुरंत शुरू कर दी गई।पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। फुटेज में चार संदिग्ध युवकों की गतिविधियां सामने आईं, जिसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक ट्रॉली बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रेक्टर चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छाल रोड के बैहामुड़ा कटंगनारा-कोसाबाड़ी क्षेत्र से चोरी गया ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया, जिसे बिक्री के इरादे से छिपाकर रखा गया था। चोरी में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की पल्सर बाइक भी जब्त की गई।बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
मामले को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। उनका कहना है कि आज के समय में सीसीटीवी केवल निगरानी का साधन नहीं, बल्कि अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने का सबसे मजबूत तकनीकी सबूत बन चुका है।
कम समय में मामले का खुलासा होना न सिर्फ पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि जिले में अपराध करने वालों के लिए अब सुरक्षित ठिकाने नहीं बचे हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply